शादी के एक महीने बाद युवक की दर्दनाक मौत


बाड़मेर में हुए एक सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद युवक करीब डेढ़ घंटे तक सड़क पर तड़पता रहा

युवक की एक महीने पहले ही शादी हुई थी। और, पत्नी को पीहर छोड़ अपने गांव आ रहा था। तभी बोलेरो कैंपर ने टक्कर मार दी।

घटना गुरुवार दोपहर डेढ़ बजे धोरीमन्ना थाना क्षेत्र के कोजा गांव की है। हालांकि अभी तक परिजनों की ओर से अभी तक किसी तरह की रिपोर्ट नहीं दी गई है।


CATEGORIES
Share This