6 लाख चुराता चोर शोरूम के सीसीटीवी में कैद










मुहाना थाना पुलिस ने शोरूम से 6 लाख रुपए नगद और कीमती सामान चोरी का मामला दर्ज किया हैं। पुलिस ने यह शिकायत जितेन्द्र लालवानी की रिपोर्ट पर दर्ज की हैं। पीड़ित ने बताया उसका शोरूम मुहाना मंडी रोड पर आरके इलेक्ट्रॉनिक के नाम से हैं। जिस में कूलर,फ्रिज,एलईडी,एसी का सामान बिकता हैं। 28 जून की रात को शोरूम में एक चोरी 3 बजे घुसा जिस ने गल्ला में रखे 6 लाख रुपए नगद और कुछ इलेक्ट्रॉनिक का सामान चोरी कर लिया। आरोपी शोरूम में लगे सीसीटीवी में वारदात करता हुआ भी दिखाई दिया। इस पर पीड़ित ने पुलिस को आरोपी के सीसीटीवी फुटेज भी दिए जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज किया।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

