जोधपुर में लगे पायलट-शेखावत के पोस्टर










जोधपुर में लगे पोस्टर लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। पोस्टर में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट की फोटो लगी हैं। इन तस्वीरों के साथ सवाल किया गया है कि संजीवनी घोटाले पर चुप क्यों हो पायलट जी, जनता जवाब मांगती है। ये पोस्टर गुरुवार सुबह रातानाड़ा सर्किल समेत 7 जगहों पर लगाए गए हैं।
पोस्टर के नीचे जोधपुर जिला कांग्रेस कमेटी के 3 सदस्यों की फोटो और नाम है। ये जिला संगठन महामंत्री कुश गहलोत, सचिव जिला कांग्रेस कमेटी ललित कुमार गहलोत और जिला प्रवक्ता भाकर राम विश्नोई है।
जिला प्रवक्ता भाकर राम विश्नोई ने कहा कि करीब एक डेढ़ साल से सरकार में यह विवाद चल रहा है, जब सचिन पायलट मानेसर गए थे। पायलट सरकार में विपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

