धूं-धूं कर जली फर्नीचर फैक्ट्री:40 लाख का सामान जलकर हुआ राख


सीकर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में आग लगने से फर्नीचर फैक्ट्री धूं-धूं कर जल गई l आग लगने से फैक्ट्री में पड़ा लाखों का फर्नीचर व अन्य सामान जलकर राख हो गया l घटना के बाद आसपास के लोगों ने फायर बिग्रेड व पुलिस को सूचना दी l फायर ब्रिगेड ने 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया l

फैक्ट्री मालिक निरंजन सैनी ने बताया कि राधाकिशनपुरा उदयावास की ढाणी वार्ड 49 में स्थित उनकी विनायक इंडस्ट्री में आज सुबह तीन बजे भयंकर आग लग गई l आग लगने से फैक्ट्री में पड़ा 40 लाख रुपए का फर्नीचर व अन्य सामान जलकर राख हो गया l फैक्ट्री में 500 से ज्यादा कूलर भी थे जो आग में जल गए l आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी l फैक्ट्री से कुछ दूरी पर उनका मकान है वह वहीं रहते हैं l


CATEGORIES
Share This