ड्रग माफिया कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा:


नशे की तस्करी कर युवाओं को बर्बाद करने वालों की अब ख़ैर नहीं है। पुलिस अब लगातार अभियान चलाकर ऐसे लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई करेगी । जोधपुर रेंज आइजी जयनारायण शेर ने ग्रामीणों के साथ चर्चा में ये बात कही।

दरअसल आईजी जयनारायण शेर, ग्रामीण एसपी धर्मेंद्र सिंह यादव के साथ मिशन राजस्थान 2030 डॉक्यूमेंट पर चर्चा करने के लिए मंगलवार को बिलाड़ा गाँव में ग्रामीणों के साथ मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के साथ संवाद किया और बेहतर पुलिसिंग को लेकर प्रबुद्ध जनों के सुझाव भी नोट करवाए।

इस बैठक में उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि ड्रग माफिया के खिलाफ पुलिस कार्रवाई जारी रहेगी । जोधपुर रेंज में पुलिस अच्छा काम कर रही है।


CATEGORIES
Share This