हनुमान बेनीवाल बोले- गवर्नर का पद तो फालतू का


राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के सांसद हनुमान बेनीवाल ने गवर्नर के पद पर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा- गवर्नर का पद तो फालतू का पद है। इस पर काफी ज्यादा खर्च होता है। साथ ही सचिन पायलट पर निशाना साधा है। बेनीवाल ने कहा- सचिन पायलट जब मानेसर गए तब उन्होंने काफी बड़ी-बड़ी बातें कही थीं। मैं आज मुख्यमंत्री बन कर आ रहा हूं। अपने लोगों से कहा था। मैं 15 दिन बाद सीएम बनकर आ रहा हूं। कुछ से यहां तक कहा था कि अब कॉफी CM हाउस में ही पिएंगे। इसके बावजूद वह मुख्यमंत्री नहीं बन पाए। बेनीवाल मंगलवार को जयपुर में सी स्कीम स्थित शकुन होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोल रहे थे।


CATEGORIES
Share This