नॉन टीचिंग कार्यों के विरोध में SDM को घेरा










सरकारी टीचर से नॉन टीचिंग काम करवाने के विरोध में राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) के बैनर तले टीचर्स ने धोद एसडीएम कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया टीचर्स ने जिला प्रशासन व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की
राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) के संयोजक नौलाराम जाखड़ ने बताया कि टीचर्स से लगातार नॉन टीचिंग कार्य करवाए जा रहें हैं l इसके कारण स्टूडेंट्स पलायन करना शुरू कर देते हैं। जिसका सीधा असर बच्चों की स्टडी और फ्यूचर पर पड़ता है
जाखड़ ने बताया कि शिक्षक संघ शेखावत ने सार्वजनिक शिक्षा को बचाने के लिए 60 दिनों तक जिला कलेक्ट्रेट के बाहर धरना- प्रदर्शन दिया था इसके बाद एडीएम ने RTE की धारा- 27 का हवाला देते हुए लिखत में समझौता किया था
CATEGORIES Bikaner Superfast News

