धीरेंद्र शास्त्री का 2 सितंबर को सीकर में रोड शो:


पंडित धीरेंद्र शास्त्री 2 सितंबर को सीकर आ रहे हैं। जयपुर रोड पर गोरियां के पास उनका दिव्य दरबार लगेगा। कार्यक्रम के लिए तैयारी लगातार जारी है।

दिव्य दरबार से पहले पंडित धीरेंद्र शास्त्री सीकर में रोड शो भी करेंगे। कार्यक्रम के आयोजक भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष स्वदेश शर्मा ने बताया कि 2 सितंबर को पंडित धीरेंद्र सीकर की तारपुरा हवाई पट्टी पहुंचेंगे। वहां से गाड़ियों के काफिले के जरिए डाक बंगला तक आएंगे।

डाक बंगला से ओपन गाड़ी में बैठकर जयपुर रोड पर महिंद्रा शोरूम तक रोड शो का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसके अतिरिक्त पिपराली चौराहे से गोकुलपुरा चौराहा का रूट भी प्रस्तावित है। रोड शो के दौरान जगह-जगह उनका स्वागत किया जाएगा। रोड शो,सत्संग सहित कई अन्य कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। धीरेंद्र शास्त्री का कहारों की ढाणी में दिव्य दरबार होगा। धीरेंद्र शास्त्री रात्रि विश्राम सीकर में ही रिसॉर्ट में करेंगे। शर्मा ने बताया कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री की इवेंट टीम आज शाम तक सीकर पहुंचकर यहां हो रही तैयारी का जायजा भी लेगी


CATEGORIES
Share This