जयपुर में किडनैप कर बदमाशों ने वसूले रुपए:










जयपुर में किडनैप कर बदमाशों ने एक स्टूडेंट से रंगदारी वसूली। पिस्तौल के दम पर चलती गाड़ी में नकाबपोश बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की। मोबाइल में गलत काम करने की बुलवाकर वीडियो बनाया। परिचितों से ऑनलाइन पेमेंट मंगवाकर 70 हजार वसूलने के बाद जंगल में छोड़कर बदमाश फरार हो गए। किडनैपर्स के चुंगल से छूटने पर पीड़ित ने शिप्रा पथ थाने में FIR दर्ज करवाई। पुलिस वारदात स्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

