आज का मानसून अपडेट:


राजस्थान में मानसून ब्रेक अभी जारी है। जन्माष्टमी (6 सितंबर) तक प्रदेश में कोई नया बड़ा वेदर सिस्टम एक्टिव होने की उम्मीद कम है। मानसून ट्रफ लाइन भी अपनी नॉर्मल पॉजिशन से नॉर्थ दिशा की तरफ एक्टिव है।

इन सभी परिस्थितियों के बीच राज्य में सूखे जैसे हालात बनने लगे हैं। बारिश और सिंचाई से पानी नहीं मिलने के कारण प्रदेश के जोधपुर, अजमेर और बीकानेर संभाग के जिलों में फसलें खराब होनी शुरू हो गई है।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक राजस्थान के पश्चिम में पाकिस्तान के सिंध प्रांत के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी बना है, लेकिन अरब सागर से उस सिस्टम को मोइश्चर नहीं मिल रहा, जिसके कारण यहां भी सूखी हवाएं चल रही हैं।


CATEGORIES
Share This