जयपुर के रेलवे स्टेशन पर मिली नवजात बच्ची


जयपुर के सांगानेर रेलवे स्टेशन पर एक दिन की नवजात बच्ची मिलने से सनसनी फैल गई। प्लेटफार्म की फेंसिंग के पास कपड़े में बांधकर बच्ची को फेंका गया था। रोने की आवाज सुनकर पहुंचे लोगों को झाड़ियों में नवजात बच्ची पड़ी मिली। जेके लोन हॉस्पिटल में प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को चाइल्ड केयर भेजा गया है। मालपुरा गेट थाना पुलिस ने अज्ञात परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।


CATEGORIES
Share This