मंत्री मेघवाल बोले- कोचिंग स्टूडेंट्स के सुसाइड में मोबाइल जिम्मेदार


कोचिंग स्टूडेंट्स की बढ़ते सुसाइड की घटनाओं पर गहलोत सरकार के मंत्रियों ने अब कोचिंग संस्थानों पर ​सख्ती करने की मांग उठाई है। आपदा राहत मंत्री गोविंद मेघवाल ने स्टूडेंट्स सुसाइड के पीछे मोबाइल को कारण ​बताया है। खाद्य मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास और जलदाय मंत्री महेश जोशी ने भी कोचिंग की मनमानी पर रोक लगाने की मांग करते हुए नाराजगी जाहिर की है। खाचरियावास ने कहा- कोचिंग वालों का इलाज करेंगे, सीएम से समझाने से नहीं मान रहे तो कानून के डंडे से मानेंगे

आपदा राहत मंत्री गोविंद मेघवाल ने कोचिंग स्टूडेंट की आत्महत्याओं को गलत बताते हुए नाराजगी जाहिर की है। मंत्री गोविंद राम मेघवाल ने कहा- बच्चों में मोबाइल की लत पड़ गई है। दिन-रात बच्चे मोबाइल में लगे रहते हैं। इससे उनमें डिप्रेशन बढ़ता है। पहले बच्चे परिवार में बैठते थे। बड़ों की सलाह लेते थे और थोड़ा आध्यात्म की तरफ भी थे लेकिन अब माहौल बदल गया है। सभी से अपील है कि वह अच्छी संगत में बैठे। मेघवाल कांग्रेस वॉर रूम के बाहर मीडियो से बातचीत कर रहे थे।

मेघवाल ने कहा- रात दिन मोबाइल देखने से नौजवानों में डिप्रेशन बढ रहा है। पहले परिवार कि बीच बैठता था तो आगे का रास्ता भी बताता था। थोड़ा आध्यात्मिक भी था। आजकल लोग बच्चे डिप्रेशन में आ रहे हे। गंदे लोगों की संगत छोड़ दें, ज्यादातर गंदी संगत में बैठने का असर दिख रहा है।


CATEGORIES
Share This