जयपुर में क्लासमेट ने किया कोचिंग छात्रा से रेप:










जयपुर में क्लासमेट के दोस्ती कर एक कोचिंग छात्रा से रेप का मामला सामने आया है। नोट्स देने के बहाने मिलने बुलाकर आरोपी क्लासमेट ने नशीली चाय पिलाई। बेहोशी की हालत में रेप कर न्यूड वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया। विरोध करने पर सिगरेट से शरीर को जलाया। शिप्रापथ थाने में पीड़िता ने आरोपी क्लासमेट के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO (शिप्रापथ) डॉ. गौतम डोटासरा कर रहे है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

