भाइयों से परेशान होकर बिजनेसमैन ने किया सुसाइड


सीकर में एक व्यापारी ने सुबह अपनी दुकान में भी फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतक की बेटी का 7 दिन बाद निकाह होना था। आत्महत्या करने से पहले दुकान की टाइल्स और दो पन्नो पर सुसाइड नोट लिखा। साथ ही तीन वीडियो अपने समाज के वॉट्सऐप ग्रुप पर भी शेयर किए। इसमें भी सुसाइड नोट में लिखी बातों के बारे में जानकारी दी। मृतक ने सुसाइड नोट में लिखा- विदेश में जो कमाया भाइयों ने हड़प लिया। तुमसे परेशान होकर आत्महत्या कर रहा हूं। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाने की तैयारी शुरू कर दी है। घटना सीकर के कोतवाली थाना इलाके की है।


CATEGORIES
Share This