आज का मानसून अपडेट










राजस्थान में बारिश का दौर थम चुका है। अब तापमान में मामूली बढ़ोतरी शुरू हो गई। बारिश कम होने से किसानों की भी परेशानी बढ़ गई है। हनुमानगढ़ में कम बारिश के कारण खरीफ की फसलें जलनी शुरू हो गई हैं।
ऐसे में आशंका है कि इस बार कुछ जिलों में फसलों को पानी नहीं मिलने से नुकसान हो सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अगले 7-8 दिन भी बारिश होने की उम्मीद कम है।
पिछले 24 घंटे में प्रदेश में बांसवाड़ा, डूंगरपुर एरिया को छोड़कर अधिकांश जगह मौसम साफ ही रहा है। बांसवाड़ा के कुशलगढ़, बागीडोरा, सलोपत, सज्जनगढ़ एरिया में 1 से लेकर 9MM तक बारिश हुई। जयपुर मौसम केन्द्र के मुताबिक प्रदेश में फिलहाल कोई नया सिस्टम एक्टिव नहीं है। इधर बारिश नहीं होने से जयपुर, बाड़मेर, फलौदी, धौलपुर, अलवर, अजमेर, टोंक समेत कई शहरों में तापमान 1 से लेकर 1.5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

