गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार की मौत


बालोतरा जिले में रॉयल्टी कार्मिकों का आतंक बढ़ता जा रहा है। शनिवार को रॉयल्टी ठेकेदार की गाड़ी से बाइक को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना समदड़ी थाना इलाके देवड़ा-मांगला रोड की है। पुलिस ने मृतक के शव को सिवाना हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


CATEGORIES
Share This