बसों में चोरी करने वाली गैंग का सदस्य पकड़ा


बाड़मेर जिले की कोतवाली पुलिस ने बस, ट्रेनों में बैठे पैसेंजर के बैग, अटैची से सोने-चांदी के आभूषण चुराने वाली गैंग का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को 850 किलोमीटर दूर हिसार हरियाणा से गिरफ्तार किया है। आरोपी से बरामदगी के माल और गैंग में शरीक सदस्यों को लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का अंदेशा है कि आरोपी से अन्य चोरी की वारदातों को लेकर खुलासा हो सकता है।


CATEGORIES
Share This