यूपी से कोटा आए युवक ने किया सुसाइड:










शहर के किशोरपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक ने तनाव के चलते सुसाइड कर लिया। उसने तीसरी मंजिल पर कमरे में फांसी लगा ली। युवक विशन सिंह (32) मूलरूप यूपी के बदायूं का रहने वाला था। कोटा में अपने साले व एक अन्य के साथ किराए से रहता था और मजदूरी का काम करता था। बताया जा रहा है कि वो शराब का आदी था। फिलहाल सुसाइड के कारण सामने नहीं आए हैं। शव का एमबीएस की मॉर्च्युरी में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

