आज का राशिफल










मेष – THE HIEROPHANT
अपने काम में पारंगत होने की कोशिश करें। अपने काम से जुड़े लोगों के साथ मेल-मिलाप बढ़ाने की कोशिश करें। परिचित व्यक्ति से बड़ा अवसर मिल सकता है। आपके मार्गदर्शन की वजह से दूसरों की समस्याएं सुलझेंगी। आपको सम्मान मिलेगा। साथ ही आपकी छवि में सुधार होगा।
वृषभ – FIVE OF CUPS
नकारात्मक विचारों की वजह से दिक्कत हो सकती है। मेहनत के साथ आगे बढ़ने की कोशिश करें। परिवार के लोगों से मदद की अपेक्षा न रखें। पैसों से संबंधित नुकसान दूर हो सकता है। भविष्य की चिंता छोड़कर वर्तमान सुधारने पर ध्यान दें
मिथुन – SEVEN OF WANDS
दुविधाएं दूर करने की कोशिश करें, तनाव से बचें। वक्त के साथ सही निर्णय ले पाएंगे। डर के कारण आप सही निर्णय को भी नकारात्मक समझेंगे। खुद को थोड़ा वक्त दें, तभी कामों में सुधार हो सकता है।
कर्क – THREE OF WANDS
संयम के साथ परेशानियों का सामना करें। लक्ष्य हासिल करने के लिए सकारात्मक सोच बनाए रखें। जो काबिलियत जरूरी है, वह आपके पास है। लेकिन परिस्थिति में जब तक बदलाव नहीं होता है, तब तक कामों को आगे बढ़ाना मुश्किल होगा।
सिंह – TWO OF CUPS
सेहत सुधारने पर ध्यान दें। जैसे-जैसे सेहत सुधरेगी, वैसे-वैसे ही विचारों में भी सुधार होगा। मुश्किलों को दूर कर पाएंगे। लोगों के साथ हुए मनमुटाव न रखें। किसी के साथ बातचीत करते समय पुरानी बातों का जिक्र न करें।
कन्या – JUDGEMENT
आध्यात्मिक बातों को समझने की कोशिश करनी होगी। आपके डेडीकेशन से मुश्किल काम भी पूरे हो सकते हैं। आपके जरिए परिवार के किसी व्यक्ति को बड़ी मदद मिल सकती है। जिससे आपको लाभ मिल सकता है।
तुला – TEMPERANCE
पुरानी गलतियों के बारे में सोच-विचार करेंगे तो दिक्कतें बढ़ सकती हैं। गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ें, अहंकार से बचें। आपके व्यवहार की वजह से दूसरों को तकलीफें न हो, इस बात का ध्यान रखें। दूसरों लोगों के जीवन में जरूरत से अधिक दखलंदाजी न करें।
वृश्चिक – NINE OF SWORDS
तनाव बढ़ सकता है। काम वक्त पर पूरा न होने से निराशा बनी रहेगी, लेकिन काम अपेक्षा के अनुसार पूरे हो सकते हैं। परिवार के बुजुर्गों लोगों की सलाह पर ध्यान दें। गलतियों से बचेंगे तो लाभ हो सकता है।
धनु – THE WORLD
काम में बदलाव करने के लिए जो प्रयत्न आपके द्वारा किए जा रहे हैं, उन्हें सफलता मिलेगी। किसी एक लक्ष्य पर पूरा ध्यान बनाए रखें। तय किए गए लक्ष्य वक्त से पहले हासिल हो सकते हैं। सही दिशा में प्रयत्न करने से सफलता मिलेगी। परिवार के साथ तालमेल बनाए रखें। जब आपकी सोच में सुधार होगा, तभी दिक्कतें दूर हो सकती हैं।
मकर – FIVE OF PENTACLES
पैसों की कमी हो सकती है। किसी से उधार लेने से बचें। अपने विचारों के कारण समस्या नहीं सुलझा पाएंगे। दबाव बढ़ सकता है। जितना अधिक शांत रहेंगे, उतना आपके लिए बेहतर रहेगा।
कुंभ – SIX OF CUPS
प्रगति की वजह से आनंद मिलेगा। आपके जीवन में जो सकारात्मक बातें हैं, उन पर ध्यान दें। प्रॉपर्टी से संबंधित लेन-देन हो सकता है। पैसों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए किसी से मदद मिल सकती है।
मीन – THE SUN
अपने सीमित विचारों से बाहर निकलें। रिस्क लेते हुए टारगेट हासिल कर पाएंगे। विचारों में स्पष्टता रहेगी। निर्णय पर टिके रहेंगे तो बेहतर रहेगा। लोगों की आलोचना पर ध्यान न दें, आप अपनी बातों पर टिके रहेंगे तो बेहतर रहेगा।

