एक करोड़ लोगों से सुझाव लेगी गहलोत सरकार:










सीएम अशोक गहलोत ने 2030 तक के लिए राजस्थान को विकसित राज्यों में टॉप पर जगह बनाने का नारा दिया है। सीएम अशोक गहलोत ने आज मिशन-2030 की लॉन्चिंग की है। राज्य सरकार इस मिशन पर एक करोड़ लोगों से सुझाव लेगी। इन सुझावों के आधार पर ‘विजन-2030 डॉक्यूमेंट‘ तैयार कर उसे सार्वजनिक किया जाएगा
मिशन- 2030 में हर क्ष़ेत्र के लिए सैक्टरवाइज टारगेट तय किए जाएंगे। पहले विजन डॉक्यूमेंट तैयार होगा। इसमें सभी एक्सपर्ट, स्टेकहोल्डर्स्, युवाओं और समाज के सभी वर्गों से सुझाव लिए जाएंगे।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

