डीजल चोरी की शिकायत पर बुरी तरह पीटा


कोटा के किशोरपुरा इलाके में एक सिक्योरिटी गार्ड को डीजल चोरी की शिकायत करना महंगा पड़ गया। उसके साथ दो-तीन लोगों ने मिलकर मारपीट कर दी। घायल को एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना किशोरपुरा साजिद देहडा ट्रीटमेंट प्लांट में देर रात को हुई। जहां दो तीन ड्राइवरों ने मिलकर 70 साल के सिक्योरिटी गार्ड की सरिए-लाठियों से जमकर पीटा।


CATEGORIES
Share This