प्रदर्शन के दौरान घायल हुआ बीजेपी कार्यकर्ता


करवर जीएसएस पर केशोरायपाटन में किए जा रहे प्रदर्शन के दौरान एक बीजेपी कार्यकर्ता घायल हो गया, जिसे कोटा के एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आरोप है कि कार्यकर्ताओं को पुलिस ने खदेड़ा, जिसके चलते कार्यकर्ता घायल हुआ। भाजपा कार्यकर्ता पदम प्रधान (34) का इलाज चल रहा है। शहर मंडल अध्यक्ष नैनवां राजेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि इस बार बारिश नही होने से पानी की कमी के चलते किसानों की फसल बर्बाद हो रही है।


CATEGORIES
Share This