कोटा में दुकानदार पर जानलेवा हमला:


कोटा के नयापुरा थाना इलाके में बदमाशों ने एक दुकानदार पर सरियों से जानलेवा हमला कर दिया। घायल को एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मारपीट करने वालों और दुकानदार के बीच दुकान लगाने को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते पहले भी दुकानदार के साथ मारपीट की जा चुकी है। नेहरू कॉलोनी निवासी जितेंद्र (53) की जेके लोन अस्पताल नयापुरा के पास चाय का ठेले की कच्ची दुकान है।


CATEGORIES
Share This