ओम प्रकाश होंगे नए अतिरिक्त संभागीय आयुक्त:










राज्य सरकार ने एक बार फिर राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के ट्रांसफर की लंबी चौड़ी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें बीकानेर के अतिरिक्त संभागीय आयुक्त का तबादला कर दिया है। यहां पहले अजीत सिंह राजावत थे, जिन्हें हटाकर ओम प्रकाश बिश्नोई को पदस्थापित किया गया है। राजावत को अब सीएडी में अतिरिक्त आयुक्त के रूप में जिम्मेदारी दी गई है। अब संभाग मुख्यालय पर संभागीय आयुक्त और अतिरिक्त संभागीय आयुक्त दोनों बदल गए हैं। पहले नीरज के. पवन संभागीय आयुक्त और ए. गौरी अतिरिक्त संभागीय आयुक्त थे
CATEGORIES Bikaner Superfast News

