कुएं में डूबने से आठ साल के मासूम की मौत:


कोटा के मंडाना थाना क्षेत्र के सोहनपुरा गांव में कुएं में डूबने से 8 साल के मासूम की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बुधवार को स्कूल से आने के बाद दोपहर में 8 साल का ईश्वर अपनी छोटी बहन लक्ष्मी के साथ कुएं पर नहाने गया था। वो कमर पर पीपी बांध कर कुएं में उतर गया। पीपी की रस्सी खुलने से कुएं में डूब गया। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद 10 घंटे बाद 30 फीट गहराई से मासूम का शव बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार सोहनपुरा गांव निवासी ओमप्रकाश का बेटा ईश्वर (8) बुधवार दोपहर स्कूल से आने के बाद अपनी छोटी बहन लक्ष्मी (5) के साथ कुएं पर नहाने गया था। पहले वह दोनों गांव के बबलू के कुएं पर गया। वहां उनकी दादी बैठी थी। दादी ने दोनों को घर जाने को कहा। इसके बाद दोनों भाई बहन वहां से लालचंद के कुएं पर पहुंचे। वहां एक लड़का पहले से मौजूद था। ईश्वर ने खुद के कपड़े खोलकर कमर पर पीपी (प्लास्टिक के केन) बांध ली। और कुएं में छलांग लगा दी।


CATEGORIES
Share This