उदयपुर दौरे पर पहुंचे खेल मंत्री चांदना


खेल और जनसंपर्क राज्य मंत्री अशोक चांदना रविवार शाम उदयपुर पहुंचे। वे नगर निगम के सुखाड़िया रंगमंच पर नेशनल काउंसिल फॉर प्रमोशन ऑफ सिंधी लैंग्वेज एवं विजन सिंधु चिल्ड्रन एकेडमी द्वारा हुए गौरव गान-ए डांस ड्रामा कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में सिंधी भाषा, संस्कृति के संरक्षण की दिशा में अहमदाबाद से आए कलाकारों ने नाटक और डांस की प्रस्तुति दी। साथ ही इस दौरान क्विज कॉम्पिटीशन भी हुआ।


CATEGORIES
Share This