नर्सिंगकर्मी एक अगस्त को करेंगे दो घंटे कार्य बहिष्कार










केंद्र और अन्य राज्यों के समान वेतनमान सहित विभिन्न मांगों को लेकर सरकारी अस्पताल में नर्सिंगकर्मियों का विरोध प्रदर्शन जारी है। नर्सिंग कर्मचारी इसी क्रम में एक अगस्त को दो घंटे तक काम बहिष्कार करेंगे। सुबह आठ बजे से दस बजे तक नर्सिंग सेवाएं ठप रखी जाएंगी। नर्सिंग कर्मचारियों का कहना है कि राज्य सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही, इसलिए सरकारी अस्पताल में क्रमिक धरना लगाया गया है।
अगले 24 दिन चलेगा आंदोलन
नर्सिंग कर्मचारी अगले चौबीस दिन तक लगातार आंदोलन करेंगे। एक अगस्त को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर सरकारी अस्पताल में सुबह आठ बजे से दस बजे तक कार्य बहिष्कार करेंगे। गेट मीटिंग कर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद दो से नौ अगस्त तक ब्लॉक स्तर पर अलग-अलग तिथियों में दो घंटे तक गेट मीटिंग कर विरोध प्रदर्शन, दस अगस्त को दो बजे से जिला कलेक्टर कार्यालयों पर विरोध प्रदर्शन होगा। इस दौरान जिला कलेक्टर के माध्यम से सीएम को 23 अगस्त के सामूहिक अवकाश की सूचना दी जाएगी। चौदह अगस्त को शाम सात बजे जिला मुख्यालयों पर स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कैंडल मार्च निकाला जाएगा। पंद्रह अगस्त को धरना स्थल पर सुबह दस बजे ध्वजारोहण होगा। सोलह से बाईस अगस्त तक प्रतिदिन सुबह आठ बजे से दस बजे तक गेट मीटिंग कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा । 23 अगस्त के सामूहि अवकाश की सूचना दी जाएगी।

