सीकर में बनेगा भव्य वीर तेजाजी सर्किल


सीकर में जयपुर-झुंझुनू बायपास पर बनने वाले वीर तेजाजी सर्किल का शिलान्यास विधायक राजेंद्र पारीक व नगरपरिषद सभापति जीवण खां ने किया यह भव्य सर्किल 30 लाख रुपए की लागत से बनकर तैयार होगा

विधायक राजेंद्र पारीक ने कहा कि सीकर को संभाग का दर्जा मिलने के बाद से ही शहर के सौंदर्यीकरण और हेरिटेज लुक के लिए काम शुरू कर दिया गया है। इस पर करोड़ों रुपए खर्च होंगे वीर तेजाजी सर्किल के अलावा सीकर में 80 लाख रुपए की लागत से चार प्रवेश द्वार बनेंगे जिसमें जयपुर रोड पर बनने वाले राजीव गांधी प्रवेश द्वार का शिलान्यास किया गया इसके अलावा सांवली सर्किल पर डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रवेश द्वार, फतेहपुर रोड पर शेखावटी प्रवेश द्वार, नवलगढ़ रोड पर किसान प्रवेश द्वार बनाया जाएगा


CATEGORIES
Share This