जयपुर में बिजनेसमैन का किडनैप, 25 लाख मांगे


जयपुर में गन पाइंट पर बदमाशों ने एक बिजनेसमैन का किडनैप कर लिया। बंधक बनाकर बिजनेसमैन को टॉर्चर कर 25 लाख की डिमांड की गई। लाठी-डंडों से पीटते हुए धमकाया- जंगल में जिंदा जला देंगे, लाश क्या हड्डियां भी नहीं मिलेगी। दो दिन तक टॉर्चर कर 12.50 रुपए वसूलने के बाद परिवार को मारने की धमकी देकर छोड़ा गया। करधनी थाने में पीड़ित बिजनेसमैन ने किडनैप कर फिरौती वसूलने का मामला दर्ज करवाया है।


CATEGORIES
Share This