असदुद्दीन ओवैसी आज जयपुर में करेंगे जनसभा










राजस्थान में चुनावी साल शुरू होने के साथ ही सियासी हलचल भी तेज हो गई है। यही कारण है कि इस बार राजस्थान में कांग्रेस और बीजेपी के साथ दूसरे राजनीतिक दल भी सियासी दंगल में उतर चुके हैं। इसी कड़ी में आज शाम 6 बजे असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM जयपुर के रामलीला मैदान में प्रदेश स्तरीय सम्मेलन करने जा रही है। जिसमें पार्टी सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी के साथ AIMIM के आला नेता और प्रदेशभर से कार्यकर्ता शामिल होंगे।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

