शराब नहीं देने पर ठेके पर तोड़फोड़


शराब नहीं देने पर बदमाशों ने शराब ठेके पर तोड़फोड़ कर दी। गाड़ी से टक्कर मारकर शराब ठेके का शटर तोड़ दिया। अब सेल्समेन ने दादिया थाने में मामला दर्ज करवाया है। सीकर के लक्ष्मणगढ़ इलाके के रहने वाले सोनू सिंह ने बताया कि वह कूदन गांव में शराब के ठेके पर सेल्समैन है। रात को दुकान बंद करके अंदर सो गया। रात करीब 12:30 बजे किसी ने बाहर से शटर बजाया। जब सोनू ने कैमरे से देखा। तो बाहर 4-5 लोग थे और एक कैंपर गाड़ी खड़ी थी। बाहर खड़े लोगों ने सोनू को शराब देने के लिए कहा। सोनू ने मना कर दिया तो उन्होंने धमकी दी कि तेरी दुकान ही उड़ा देंगे। उसके बाद वहां से चले गए। करीब 25 मिनट बाद वही कैंपर गाड़ी और एक दूसरी गाड़ी आई जिनमें से करीब आधा दर्जन से ज्यादा लोग उतरे।


CATEGORIES
Share This