प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 जुलाई को बीकानेर में


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर राजस्थान दौरे पर आएंगे। इस बार उनका बीकानेर दौरा है, जहां वे 8 जुलाई को अमृतसर से जामनगर के बीच ग्रीन एक्सप्रेस हाईवे का लोकार्पण करेंगे।

इस दौरान बीकानेर के पास ही नौरंगदेसर में प्रधानमंत्री की आम सभा भी होगी।

बीस हजार करोड़ रुपए से अधिक लागत से बने इस एक्सप्रेस हाईवे के कारण अमृतसर से जामनगर के बीच 23 घंटे का सफर घटकर महज 12 घंटे में पूरा हो जाएगा। इस एक्सप्रेस-वे से राजस्थान के 5 जिले भी जुड़ेंगे।

हाईवे के बीच में जगह-जगह मिड-वे होटल्स, टोल प्लाजा, पेट्रोल पंप व चार्जिंग सेंटर भी बनाए जा रहे हैं।

केन्द्रीय कानून मंत्री और बीकानेर के सांसद अर्जुन राम मेघवाल ने बताया कि 8 जुलाई प्रधानमंत्री ग्रीन एक्सप्रेस हाईवे के साथ ही केंद्र सरकार की ओर से कराए गए अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे।


CATEGORIES
Share This