RAS-2023 भर्ती के लिए कल से करें अप्लाई


राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से निकाली गई राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं (आरएएस) संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2023 भर्ती के कैंडिडेट कल यानी एक जुलाई से आवेदन कर सकते हैं। कुल 905 (राज्य सेवाएं – 424 एवं अधीनस्थ सेवाएं -481) पदों के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 31 जुलाई है
आयु सीमा एक जनवरी 2024 को न्यूनतम 21 वर्ष एवं अधिकतम 40 वर्ष से कम होनी चाहिए। कार्मिक (क-2) विभाग की अधिसूचना 23 सितम्बर 2022 के अनुसार जो व्यक्ति 31 दिसम्बर 2020 को आयु सीमा के अंदर था, उसे दिनांक 31 दिसम्बर 2024 तक आयु सीमा के भीतर ही समझा जाएगा। परीक्षा सितम्बर या अक्टूबर, 2023 में होने की संभावना है


CATEGORIES
Share This