जयपुर में ऑटो ड्राइवर पर कातिलाना हमला


जयपुर में जानलेवा हमला कर बदमाशों ने एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर से लूट की वारदात की। ऑटो रिक्शा में सो रहे ड्राइवर से जमकर मारपीट की। बेहोश होने पर उसकी जेब में रखा मोबाइल-पर्स लूट कर बदमाश फरार हो गए। घायल ऑटो ड्राइवर को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। मानसरोवर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।


CATEGORIES
Share This