फिरौती नहीं देने पर ट्रेवल्स एजेंसी के ऑफिस में तोड़फोड़










सीकर के उद्योग नगर इलाके में पहले तो बदमाश ने ट्रेवल्स एजेंसी के मालिक को फिरौती के लिए धमकी दी। लेकिन जब फिरौती देने से ट्रेवल्स एजेंसी मालिक ने मना किया तो बदमाशों ने उसके ऑफिस पर तोड़फोड़ कर दी। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी देकर गए। पीड़ित ट्रेवल्स एजेंसी मालिक ने सीकर के उद्योग नगर थाने में शिकायत दी है।
दिनारपुरा निवासी हेमंत जांगिड़ ने बताया कि उन्होंने सीकर में नवलगढ़ रोड पर कांग्रेस भवन के पास फ्रीकी ट्रेवल्स नाम से ऑफिस खोल रखा है। करीब 15 दिन पहले उनके पास व्हाट्सएप पर सुनील ढाका नाम के बदमाश का फोन आया। जिसने हेमंत को कहा कि यदि तुझे ऑफिस चलाना है तो मुझे ढाई लाख रुपए देने होंगे। लेकिन हेमंत ने रुपए देने से मना कर दिया। इसके बाद हेमंत टूर पर उत्तराखंड चला गया।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

