Bikaner : स्मैक के लिए पैसे नहीं देने पर युवक से मारपीट…..


बीकानेरनोखा कस्बे में एक युवक के साथ नशे के लिए रुपए देने से मना करने पर मारपीट की गई। इसकी रिपोर्ट सोमवार रात को नोखा थाने मर दर्ज कराई गई। पुलिस के मुताबिक बीकासर निवासी मनोज गिरि पुत्र शिवगिरि ने रिपोर्ट में बताया कि रविवार शाम करीब 7 बजे नवली गेट पर अपने दोस्तों के साथ खड़ा था।

इस दौरान लालूजी खेड़ी निवास किशन पुत्र मनोज खीचड, पवन खीचड, सुनील खीचड पुत्र मदन खीचड व एक अन्य व्यक्ति के साथ गाड़ी में सवार होकर आए और उसे गाड़ी में बैठाकर सुनसान जगह पर ले गए। बाद में उससे कहा कि स्मैक का नशा करने के लिए रुपए देने पड़ेंगे। उसने मना किया तो उसके साथ मारपीट की और उसका मोबाइल व जेब में रखे 35 हजार छीन लिए। इस घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। थानाधिकारी आलोक सिंह ने बताया कि प्राथी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

नोखा मेडिकल की दुकान में चोरों ने सेंधमारी कर 70 हजार रुपए नकदी और अन्य सामान चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी आलोक सिंह ने बताया कि 20 जनवरी को नोखा निवासी राजेन्द्र बिश्नोई ने मुकदमा दर्ज करवाकर बताया कि उसकी मेडिकल की दुकान पोस्ट ऑफिस के पीछे गली में है। 19 जनवरी की सुबह उसकी मेडिकल की दुकान के आगे लगा ताला टूटा मिला था।

दुकान के गले में रखे 70 हजार रुपए और मोबाइल का चार्जर व दुकान के आगे रखा हुआ बोर्ड गायब था। जिसके बाद में उसने दुकान के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे तो पता चला की रात करीब 12.10 बजे एक कैंपर गाड़ी जिसके पीछे हुड लगा हुआ था, जिसको लेकर दो-तीन अज्ञात व्यक्ति आए और उसकी दुकान को ताला तोड़कर रुपए, चार्जर, बोर्ड चोरी कर ले गए। उक्त गाड़ी के पीछे डाले में रखा बोर्ड भी फुटेज में दिखाई दे रहा है। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने चोरों की तलाश में छापे मारे। इसके बाद श्रीगंगानगर के कृष्णलाल जाट हाल निवासी मूक बधिर स्कूल नोखागांव व मान्याणा निवासी हेतराम को गिरफ्तार कर लिया।


CATEGORIES
Share This