Bikaner : 30 हजार फीट की ऊंचाई पर हवाई यात्रियों ने लगाए ‘जयश्री राम’ के नारे……..


बीकानेर अयोध्या में भगवान राम की मूर्ति स्थापित होने से उत्साहित हवाई यात्रियों ने सोमवार को करीब तीस हजार फीट ऊपर उड़ान भरते हुए विमान में ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए.

सोमवार को दिल्ली से बीकानेर के बीच 85 यात्रियों ने सफर किया। इनमें से लगभग 15 प्रतिशत यात्री विदेशी पर्यटक थे। रामलला की स्थापना के बीच पिछले तीन दिनों से एयरपोर्ट को तिरंगी रोशनी से सजाया गया है. हवाई यात्रियों ने सजावट को अपने मोबाइल फोन में कैद करने के अलावा रोशनी के बीच सेल्फी भी ली। सिविल एयरपोर्ट निदेशक सांवर मल सिंगारिया ने कहा कि सोमवार को रामलला की स्थापना पूरे देश में एक ऐतिहासिक दिन बना. हवाई यात्री और एयरपोर्ट कर्मी भी इससे अछूते नहीं रहे. यात्रियों के उत्साह का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सोमवार को हवाई यात्री सुरक्षा प्वाइंट पर रिसेप्शन पर जयश्री राम की गूंज सुनाई दी. उन्होंने कहा कि उच्च अधिकारियों का स्पष्ट निर्देश है कि एयरपोर्ट को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया जाये. उल्लेखनीय है कि वर्तमान में बीकानेर से दिल्ली के बीच एलायंस एयर कंपनी की हवाई सेवा चल रही है। बीकानेर से दिल्ली के बीच इंडिगो की नियमित सेवा 31 मार्च से शुरू होगी।

बीकानेर में भी अयोध्या नगरी सा स्वरूप देखने को मिला। रामलला भी विराजित हुए और ढोल नगाड़ों पर रामधुन भी बजती रही। सर्किट हाउस के समीप स्थित पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका के कार्यालय परिसर में यह दृश्य सबका मनमोह रहा था। भाजपा नेता महावीर रांका ने बताया कि 500 वर्षों बाद यह शुभ घड़ी हमें मिली है। देश में चहुंओर भगवा पताका और जयश्रीराम की धूम मची है। भाजपा देहात कोषाध्यक्ष पवन महनोत ने बताया कि 22 जनवरी सुबह अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के साथ ही यहां भी रामलला का अभिषेक किया गया।

इस दौरान प्रांत प्रचारक योगेन्द्रजी, विभाग प्रचारक विनायकजी, विभाग सरसंघ चालक टेकचंद बरडिय़ा, अमित व्यास, लालजी गुरुजी, चंद्रेश हर्ष, सुभाष गोयल, हनुमानमल रांका, अमित जांगिड़, युधिष्ठर सिंह भाटी, डॉ. सिद्धार्थ असवाल, जसराज सींवर, बलबीर सिंह भाटी, अमनदीप सिंह बिश्नोई, श्रवण नैन, प्रणव भोजक, शंभु गहलोत, विष्णुभगवान तंवर, गौरीशंकर देवड़ा, महेन्द्र सुगंध, सुनील मिढ्ढा, मनोज गहलोत, दिनेश चौधरी, आदर्श शर्मा, दाऊलाल हर्ष, मांगीलाल व्यास, नरेश मक्कड़, शंकर सिंह राजपुरोहित, लक्की पंवार, दिग्विजय पांडे, आनन्द शर्मा, दिनेश उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।


CATEGORIES
Share This