नागौर जिले की बेटी ने देश का बढ़ाया मान:41 साल बाद घुड़सवारी में दिलाया गोल्ड










नागौर जिले की बेटी दिव्यकृति सिंह और उनकी टीम ने घुड़सवारी में 41 सालों बाद भारत को गोल्ड दिलाकर कमाल कर दिया। भारत ने चार दशकों के बाद ड्रेसाज प्रिक्स सेंट-जॉर्जेस में गोल्ड मेडल जीतकर एशियाई खेलों की घुड़सवारी प्रतियोगिताओं में इतिहास रचा है। दिव्यकृति सिंह की अगुवाई में खेलने वाली भारतीय टीम ने 209.206 अंक हासिल किए और मेजबान चीन से आगे रही। जिसने 204.882 अंक हासिल किए जबकि हांगकांग ने 204.852 के स्कोर के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता। टीम में दिव्यकृति सिंह के अलावा सुदिप्ती हजेला, हृदय छेदा और अनुष अगरवल्ला की चौकड़ी ने 41 साल बाद देश को गोल्ड दिलाया हैं। दिव्यकृति डीडवाना-कुचामन जिले के परबतसर तहसील के छोटे से गांव पीह की रहने वाली है
CATEGORIES Bikaner Superfast News

