आज का मानसून अपडेट


राजस्थान में मानसून की विदाई शुरू होने के साथ ही बारिश भी धीरे-धीरे कम होने लगी है। उदयपुर, सिरोही, पाली, डूंगरपुर समेत दक्षिण-पूर्वी जिलों को छोड़कर राज्य के अधिकांश हिस्सों में कल मौसम सूखा रहा

 

मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि राजस्थान में अब हवा की दिशा बदल चुकी है और एंटी साइक्लोन बन गया है। इसके कारण गुरुवार से राज्य में बारिश लगभग थम जाएगी और तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा होगा।

 

पिछले 24 घंटे के अंदर पाली, राजसमंद, उदयपुर, सिरोही, भीलवाड़ा, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर और बांसवाड़ा के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। सबसे ज्यादा बरसात सिरोही के देलदर में 36MM दर्ज हुई। टोंक के उनियारा में भी एक इंच से ज्यादा पानी बरसा। सवाई माधोपुर के खंडार, उदयपुर के झाड़ोल, कोटा के दीगोद समेत अन्य कुछ जगहों पर 10 से लेकर 20MM तक पानी बरसा। पाली के बाली और रानी एरिया में तो तूफानी बारिश हुई, यहां 43KM स्पीड से तेज हवा चलने के साथ 10MM तक बरसात हुई।


CATEGORIES
Share This