तेजा मेले में नकली नोट चलाने का मामला










ब्यावर जिले के तेजा मेले में नकली नोट चलाने वाले गिरोह के तार आरपीएससी पेपर लीक मामले से जुड़े हैं। दिल्ली क्राइम ब्रांच ने लोकेश और उसके साथी शकूर को दो दिन पहले पांच लाख के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है। ब्यावर में जो तीन लोग पकड़े गए उनसे की गई पूछताछ के आधार पर पुलिस ने अजमेर के चंद्रवरदाई क्षेत्र में रहने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसी ने पूछताछ में लोकेश और शकूर के बारे में बताया।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

