बीजेपी की पहली परिवर्तन यात्रा का हुआ समापन


विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र शुरू हुई बीजेपी की 4 परिवर्तन यात्राओं में से आज पहली परिवर्तन यात्रा का समापन हो गया। यात्रा ने सोमवार को जयपुर जिले में प्रवेश कर लिया था। आज यात्रा शहर की 8 विधानसभाओं से गुजरते हुए रात को आदर्श नगर विधानसभा पहुंची। यहां भाटिया भवन में यात्रा की समापन सभा आय़ोजित हुई। जिसे बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय मंत्री महेन्द्र सिंह औऱ यात्रा के संयोजक अरूण चतुर्वेदी ने संबोधित किया।

 

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रहे महेन्द्र सिंह ने कहा कि पीएम मोदी ने जो कहा वो करके दिखाया। धारा 376 हटाने का वादा किया था। उसे हटाया। अब पीओके (पाक अधिकृत कश्मीर) पर भी अपना कब्ज़ा होगा।

 

यात्रा का शुभारंभ 2 सितम्बर को सवाईमाधोपुर के त्रिनेत्र गणेश मंदिर से बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया था। इस यात्रा ने 18 दिन में करीब 1847 किमी का सफर तय किया हैं।


CATEGORIES
Share This