नाबालिग से दुष्कर्म पर शेष जीवन कारावास:


जुलाई 2020 में एक सात साल की लड़की और नौ साल का लड़का बकरियां चराने के लिए पड़ौस के खेत में गए थे। तभी वहां युवक ने लड़के को डराकर भगा दिया और लड़की के साथ जबरन दुष्कर्म किया और दस रुपए देकर चुप रहने के लिए कहा। इसके बाद भी लड़की ने परिजनों को सब कुछ बता दिया तो गांव वालों ने कैलाश नाम के युवक को गिरफ्तार कर लिया। इस पूरे मामले में अदालत ने मंगलवार को आरोपी कैलाश को आजीवन कारावास की सजा सुना दी।


CATEGORIES
Share This