आज का राशिफल


मेष – SEVEN OF SWORDS

 

परिणामों की चिंता रहेगी, फिर भी प्रयत्न जारी रखने होगे। अभी आपको खुद पर भरोसा रखना होगा। अपने सवालों के जवाब ढूंढने से ज्यादा परिस्थितियों को समझने की कोशिश करें। अपनी कमजोरियों में बदलाव करेंगे तो बेहतर रहेगा

वृषभ – FOUR OF WANDS

 

जिन बातों की वजह से आपके प्रयत्नों की गति धीमी हो रही है, ऐसी बातों में सुधार करने पर ध्यान दें। जरूरी कामों में संकल्पशक्ति के जरिए बदलाव किया जा सकता है। दूसरों के दबाव और आलोचनाओं से डरकर व्यक्तिगत जीवन में समझौता न करें। अगले कुछ दिन आपके लिए कठिन साबित हो सकता है। अंत में बड़ी सफलता मिल सकती है।

 

मिथुन – FOUR OF CUPS

 

मन को शांत रखें। अपने अवसरों के बारे में विचार करें। फिलहाल जो काम आसान लग रहे हैं, उनका चुनाव सोच-समझकर करें। आप अपने लक्ष्य से ध्यान न हटाएं। कठिन कामों का डर मन से निकाल कर परेशानियों का सामना करें

कर्क – THE MOON

 

सही-गलत का फैसला सही तरीके से करने की जरूरत है। अपेक्षा के अनुसार बातों को बदलने में और वक्त लगेगा। हर एक बात आपकी सोच से जुड़ी है, इसलिए जैसे आप प्रयत्न करेंगे, वैसे ही बदलाव दिखेंगे। जो लोग आपसे मदद की अपेक्षा रखते हैं, उनकी मदद करें।

 

सिंह – KNIGHT OF WANDS

 

साथियों से जुड़ी चिंता रहेगी, इस वजह से अपने काम पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे। इस कारण नुकसान हो सकता है। कुछ लोगों के जीवन में दखल देने से आपकी दिक्कतें बढ़ सकती हैं

कन्या – THE HANGEDMAN

 

किसी भी काम का निर्णय न ले पाना आपको चिंतित बना सकता है। जब कामों में प्रयत्नों के बावजूद भी बदलाव नहीं हो रहा है तब विचारों पर काम करने की आवश्यकता है। आध्यात्मिक बातों के जरिए मन शांत होगा।

 

तुला – THREE OF WAND

 

जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। नकारात्मक नजरिया बदलने की जरूरत है। जब तक सकारात्मक नहीं होंगे, तब तक कामों से कोई सीख नहीं ले पाएंगे। एक जैसी गलतियों की वजह से सफलता नहीं मिलेगी।

 

वृश्चिक – TWO OF WANDS

 

अपने लक्ष्य के लिए सतर्कता रखनी होगी। आपके काम और प्रयत्न महत्वपूर्ण हैं, किसी भी काम को छोटा या बड़ा समझकर लापरवाही न करें, वर्ना तनाव बढ़ेगा। लोगों की आलोचनाओं पर ध्यान देंगे तो गलती होने की संभावनाएं बनेंगी।

 

धनु – TEN OF SWORDS

 

परिस्थितियों को आप जितना गंभीर समझ रहे हैं, उतनी है नहीं। यदि आप अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखेंगे तो हर समस्या का हल मिल सकता है। अपनी बात को किसी व्यक्ति के सामने कहते समय उनके विचारों पर भी ध्यान दें। किसी भी व्यक्ति के लिए व्यक्तिगत टिप्पणी न करें।

 

मकर – NINE OF SWORDS

 

किसी भी बात में पछतावे की वजह से खुद के लिए विश्वास कम न होने दें। वर्तमान में बदलाव करना मुश्किल रहेगा। अपने कर्तव्य और जिम्मेदारियों को ठीक से निभाने की कोशिश करें। पुरानी बातों के कारण कोई व्यक्ति आप पर दबाव बनाने की कोशिश कर सकता है।

 

कुंभ – THE STAR

 

आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए नए अवसर ढूंढना और निवेश करते रहना जरूरी है। बड़ी खरीदारी करने के लिए अभी से योजना बनाएं और उस पर काम शुरू करें। हाल ही में लिए गए किसी निर्णय की वजह से काफी बड़ा बदलाव हो सकता है।

 

मीन – EIGHT OF WANDS

 

काम की गति भले ही धीमी रहे, लेकिन सतर्कता बनाए रखें। विचार और अपने व्यवहार में सुधार करने के लिए थोड़ा वक्त लगेगा। किसी भी वजह से खुद के लिए नकारात्मक नजरिया न बनने दें। आपके लक्ष्य कुछ महीनों में हासिल होंगे, लेकिन आपको संयम रखना होगा।

 

 

 

 

 

 


CATEGORIES
Share This