बिजनेसमैन पिता ने 2 साल के बेटे को किया किडनैप


जयपुर में एक पिता ने अपने ही 2 साल के बच्चे को किडनैप कर लिया। मां को जब पता चला तो किडनैप करने का केस दर्ज करवाया। दरअसल दोनों पति-पत्नी में लंबे समय से विवाद है। जो काफी वक्त से अलग रह रहे हैं। 13 सितंबर को दोनों काउंसलिंग के लिए जयपुर के महिला थाने पहुंचे थे। इस दौरान महिला पुलिसकर्मी के कहने पर मां ने अपने बेटे को थाने में खेलने के लिए छोड़ा था। इस बीच नजर बचाकर पति थाने के अंदर से बच्चे को उठा ले भागा। मानसरोवर थाने में पीड़ित मां ने मासूम बेटे को किडनैप करने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस पिता को पकड़ने बड़ौदा पहुंच गई है, लेकिन अभी वो फरार है।


CATEGORIES
Share This