CM के भाई की दुकान में चोरी का प्रयास


जोधपुर के उदयमंदिर थाना इलाके में पावटा चौराहे पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भाई की दुकान में चोरों ने सेंध लगा दी। यहां अग्रसेन गहलोत की अनुपम कृषि की दुकान पर चोरों ने शटर मोड़कर चोरी का प्रयास किया। हालांकि दुकान के अंदर एक और गेट लगा होने की वजह से चोर अपने इरादों में कामयाब नहीं हो सके

 

यह दुकान सीएम के भाई अग्रसेन गहलोत की है। घटना की सूचना मिलने के बाद वो मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। इधर रोडवेज चौकी से एएसआई मौके पर पहुंचा। बाद में थाने से भी पुलिस आई।

 

उदयमंदिर थाना अधिकारी प्रेमदान रतनु ने बताया कि चोरों ने मेन गेट का शटर मोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की, लेकिन अंदर एक और कांच का गेट लगा हुआ था। उस गेट पर लाॅक होने की वजह से वो अंदर नहीं घुस सकें। चोरी का प्रयास करने वालों की तलाश की जा रही है।


CATEGORIES
Share This