जयपुर में मालिक ने खुद घर में बुलाए चोर:










जयपुर में ताला-चाबी ठीक करवा लो की आवाज लगाकर घूम रहे दो युवकों को घर के अंदर बुलाना मकान मालिक को महंगा पड़ गया। दोनों बदमाशों ने अलमारी की चाबी बनाते समय नजर बचाकर लॉकर में रखे लाखों रुपए के गहने चोरी कर लिए। बुजुर्ग पीड़िता ने आदर्श नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस वारदातस्थल के आसपास लगे CCTV फुटेजों को खंगालने के साथ चोरों की तलाश कर रही है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

