जयपुर के पूर्व राजपरिवार की पद्मिनी देवी हॉस्पिटल में भर्ती


राजसमंद सांसद दीया कुमारी की मां और जयपुर के पूर्व राजपरिवार की सदस्य पद्मिनी देवी को मंगलवार शाम जवाहर सर्किल स्थित ईएचसीसी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। वे शाम को सिटी पैलेस में अपने निवास पर बाथरूम में गिर गई थीं। इससे उनके कंधे पर चोट लगी है। चोट लगने के बाद परिजन उन्हें हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां उनका इलाज सीनियर ऑर्थोपेडिक सर्जन और जनरल मेडिसिन के डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है।

ईएचसीसी के सीनियर ऑर्थोपेडिक डॉ. राजीव भार्गव ने बताया- उनके कंधे में चोट लगी है। एक्स-रे करवाने पर उसमें फ्रैक्चर डिटेक्ट हुआ है। डॉक्टर ने बताया- अभी कुछ और जांच करवाई जा रही हैं। उनकी रिपोट्‌र्स आने के बाद आगे का ट्रीटमेंट शुरू किया जाएगा।

डॉ. राजीव ने बताया- पद्मिनी देवी के ह्यूमरस बोन (कोहनी के ऊपर कंधे तक जाने वाली हड्डी) में कंधे के पास फ्रैक्चर हुआ है। इसकी गुरुवार को सर्जरी प्लान की गई है। उनकी सभी आवश्यक जांच की गई है। जो बिल्कुल ठीक है।


CATEGORIES
Share This