विधानसभा आम चुनाव 2023 को प्रशासनिक गतिविधियां तेज


आगामी विधानसभा आम चुनाव-2023 के तहत संभागीय आयुक्त सांवरमल वर्मा ने स्वीप अभियान चलाया। इसके अंतर्गत मतदान के प्रति मतदाताओं को जागरूक करने और मतदान केन्द्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए ग्राम और वार्ड सभाओं का दौरा किया।

इस दौरान, उन्होंने रा उ मा वि, महारासर, भरतपुर, डीग-कुम्हेर विधानसभा क्षेत्र के अंदर बांके बिहारी कन्हैयालाल महिला कॉलेज, ग्राम पंचायत बौरई, बेलारा कला व अऊ, नगर ग्राम पंचायत परमदरा और दिदवाली, कामां के ग्राम पंचायत छिछरवाड़ी और कनवारा के मतदान केंद्रों का दौरा किया और मतदाताओं को मतदान की महत्वता को समझाया।

निरीक्षण के दौरान, उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए और मतदान केंद्र पर आयोजित ग्राम/वार्ड सभा का दौरा किया और मतदाताओं से संवाद किया।

संभागीय आयुक्त सांवरमल वर्मा ने बताया कि 10 सितंबर को मतदान केंद्रों पर विशेष शिविरों का आयोजन किया जायेगा, जिसके तहत मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने, हटाने और संशोधित करने के कार्य किए जाएंगे। उन्होंने मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधित करने के लिए क्रमश: आवश्यक फॉर्म नंबर 6, 7 और 8 की जानकारी दी और यह भी बताया कि पात्र मतदान केंद्रों पर जाकर बीएलओ की सहायता से भी मतदाता सूची में नाम जुड़वा सकते हैं।


CATEGORIES
Share This