आज का मानसून अपडेट:लगातार बारिश से जवाई बांध ओवरफ्लो, गेट खोले;


राजस्थान में इन दिनों बारिश के साथ तेज गर्मी भी लोगों को झेलनी पड़ रही है। एक तरफ पूर्वी राजस्थान के जिलों में आसमान से पानी बरस रहा है तो दूसरी तरह पश्चिमी राजस्थान में गर्मी कहर बरपा रही है। जैसलमेर में सितंबर की गर्मी ने 74 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

वहीं, लगातार बारिश से पाली जिले का जवाई बांध ओवरफ्लो हो गया है। धौलपुर में रेलवे ट्रैक की जमीन धंस गई है, जिससे कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है। कुछ ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है।

मौसम विशेषज्ञों की मानें तो पूर्वी राजस्थान में अगले कुछ दिन हल्की-छुटपुट बारिश का दौर जारी रहेगा, जबकि पश्चिमी राजस्थान में आगे बारिश होने की उम्मीद कम है।


CATEGORIES
Share This