रोडवेज बस पर बदमाशों ने किया हमला


भीलवाड़ा से गुजर रहे स्टेट हाईवे 12 पर बीती रात को बदमाशों ने एक रोडवेज बस पर हमला कर दिया। बदमाशों ने बस के ड्राइवर व कंडक्टर के साथ मारपीट की कोशिश की। साथ ही सरियों व डंडों से बस के कांच फोड़ दिए। अचानक हुई इस हमले के चलते बस के सवार लोग घबरा गए। हमले की सूचना मिलने के बाद बनेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और बस को सुरक्षित रवाना किया

बनेड़ा थाना प्रभारी सुरेंद्रसिंह ने बताया कि रोडवेज बस ड्राइवर लाखनसिंह व कंडक्टर विक्रमसिंह ने थाने में रिपोर्ट दी है। शनिवार रात को वह वैशाली नगर आगार की बस लेकर जयपुर से भीलवाड़ा आ रहे थे। शाहपुरा से बाहर निकलते ही टोल पर दो बाइक सवार युवकों ने बस रुकवाकर उनसे झगड़ा शुरू कर दिया। उस समय टोल कर्मियों ने बीच बचाव कर युवकों व बस को रवाना कर दिया


CATEGORIES
Share This